Patna

बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले PM मोदी बिहार को देंगे 36 हजार करोड़ की सौगात

Bihar Election 2025:पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह राज्य के 36,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें बुनियादी ढांचा, रेल, सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. इसके साथ ही वे राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे, जिसका उद्देश्य देश के 90 प्रतिशत मखाना उत्पादन वाले बिहार के किसानों को लाभ पहुंचाना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार को मिलेगा चौथा एयरपोर्ट

इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद वह जहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए वे बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन और अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे. वे जोगबनी और दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

 

PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे चाबियां

इन परियोजनाओं में ‘सेक्स सॉर्टेड सीमेन’ सुविधा का उद्घाटन भी शामिल है, जो डेयरी क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी. इसके अतिरिक्त, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे और डीएवाई-एनआरएलएम के तहत क्लस्टर स्तरीय संघों को सामुदायिक निवेश कोष वितरित करेंगे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!