बछवारा रेलखंड के बढ़ौना गांव के पास मिला अज्ञात युवक का शव:हाथ पर टैटू,पहचान नहीं
हाजीपुर-बछवारा रेलखंड पर बढ़ौना गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव शुक्रवार सुबह रेलवे गुमटी संख्या 12 और 13 के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल विद्यापतिनगर थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के हाथ पर ‘एन/के’ लिखा एक टैटू मिला है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
