BegusaraiSamastipur

बछ्वारा:रसीदपुर पंचायत के बलान नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूबा,खोज में जुटी टीम

बछ्वारा | थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के बलान नदी में स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक बालक डूब गया। बालक की पहचान रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी प्रमोद सहनी का 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार हुई है। लेकिन देर शाम तक बालक का शव बरामद नहीं हो सका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय लोगों ने बताया कि रसीदपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी बालक अपने दोस्तों के साथ रसीदपुर पुल घाट में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया और उक्त बालक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बालक डूब गया।

बालक के डुबते ही बालक के दोस्तों ने घटना की सूचना आस पास के लोगो को दी। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के जुट गए। स्थानीय लोग बालक के शव का खोजबीन करने लगा। लेकिन बालक के शव का कहीं कोई अता पता नहीं चल सका।वही टीम भी खोज में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!