DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के अजनौल हनुमान मंदिर के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत,पहचान में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित अजनौल हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव मिला.जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.आसपास के लोग भागे भागे शव को देखने आये एंव इसकी सुचना डायल 112 एंव रेलवे पुलिस को दिया गया.शव रेलवे फाटक 29 के पास बरौनी-समस्तीपुर रेलवे लाइन पर दो हिस्से में कटा हुआ था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की कुछ समय पहले मृतक सड़क के पास हनुमान मंदिर के पास बैठा था.पता नहीं क्या हुआ वह ट्रेन से कट गया. घटना स्थल पर मृतक का चप्पल व एक गमछा मिला.

 

शव को देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा था कि धक्का लगने के बाद वह घसीटता हुआ कुछ दूर जाकर दो भागो में बट गया.
सुचना पर पहुंची डायल 112 एंव रेलवे पुलिस शव कि पहचान में जुट गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!