Samastipur

समस्तीपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,शिकायत

समस्तीपुर में निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतका के मामा प्रेम शंकर झा ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है।मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवाीस संजय झा की पुत्री रेखा कुमारी(23) के तौर पर हुई है। 2021 में छपरा के मृत्युंजय कुमार से शादी हुई है। ढाई साल का एक बेटा है। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने के बाद मायके आ गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजन का आरोप- गलत ब्लड चढ़ाने से हुई मौत

 

परिजनों के मुताबिक10 मई को प्रसव पीड़ा के बाद शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने खून की कमी बताई। 13 मई को ब्लड चढ़ाने के दौरान उसकी मौत हो गई। देने के बाद डॉक्टरों ने उनमें खून की कमी बताई। 13 मई को रक्त चढ़ाने के दौरान रेखा की मृत्यु हो गई।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिला सिविल सर्जन से शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। अब परिजनों ने जिलाधिकारी से नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

 

रेखा कुमारी के पति मृत्युंजय कुमार ने सिविल सर्जन से नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच नहीं किए जाने के बाद मृतिका के मामा प्रेमचंद्र झा ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि प्रेम शंकर झा की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर एक जांच टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!