Patna

प्रेमिका से मिलने गया युवक का मिला शव:6 दिन से लापता था

पटना.खगड़िया जिले के गोगरी पंचायत ब्राह्मण टोला के वार्ड नंबर 4 निवासी 17 वर्षीय गोल्डन कुमार दुबे का शव गंगा की उपधारा में मिला है। गोल्डन पिछले 6 दिनों से लापता था। वह मीरगंज की एक युवती से प्रेम संबंध रखता था.11 सितंबर की रात को प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और गोगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंगलवार सुबह 7 बजे रामपुर के पछततर दियारा क्षेत्र में मछुआरों को गंगा की उपधारा में एक शव दिखा। उन्होंने स्थानीय सरपंच नूर आलम को सूचित किया। सरपंच ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की।

 

रामपुर सरपंच ने गोगरी थाना प्रभारी अजीत कुमार को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम शव को बाहर निकालने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन शोक में डूबे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!