एग्जाम देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, लड़कियों को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे गिर
बेगूसराय में मंगलवार को सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हरदिया चौक के पास की है। मृतक छात्र नयागांव थाना क्षेत्र के मथार दियारा गांव के रहने वाले ललन यादव का बेटा 20 साल का कौशल कुमार है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। कौशल कुमार अपने दोस्त लखनपुर के रहने वाले चंदन कुमार के साथ आरसीएस कॉलेज मंझौल में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने जा रहा था।घटना के प्रत्यक्षदर्शी मंजेश कुमार ने बताया कि मैं भी बाइक से ट्रक के पीछे चल रहा था। कौशल कुमार और चंदन कुमार एक ही बाइक से जा रहे थे। दोनों बिल्कुल सड़क के किनारे चल रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से चार लड़की पैदल और दो लड़की साइकिल से आती दिखी।
लड़कियों ने अचानक रोड क्रॉस करना शुरू किया, लड़कियों को बचाने के चक्कर में अचानक चंदन कुमार ने ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठा कौशल सड़क पर गिर गया, जिससे वो बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही कौशल की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने ट्रक को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। साथ में जा रहे चंदन कुमार ने बताया कि फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे। बाइक कौशल चला रहा था, इसी दौरान लड़की को बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
