Patna

पटना के फतुहा में 7 लाख का गांजा जब्त:65 किलो नशीले पदार्थ के साथ धराया

पटना.राजधानी पटना पुलिस ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी थाना क्षेत्र से करीब 65 किलो गांजा बरामद किया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। मौके से एक पेशेवर तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले 12 साल से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। तस्कर के नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऐसे हुई कार्रवाई

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पक्की दरगाह इलाके के एक घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। इसके बाद फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में नदी थाना अध्यक्ष शंकर झा, एसआई देवकर्ण बंटी, विवेक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

छापेमारी में घर से तीन बोरियों में बंद 65 किलो गांजा, पैकेजिंग प्लास्टिक और तराजू बरामद किया गया। मौके से तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल पक्की दरगाह में रह रहा था।

 

12 साल से कर रहा था धंधा

 

एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार संजय पिछले 12 वर्षों से गांजा तस्करी में शामिल है। वह गांजे को छोटे-छोटे पैकेट में तैयार कर सप्लाई करता था। फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!