Patna

SBI एटीएम में 5 फीट का गेहूंमन निकला,पटना के एटीएम में सांप से लोग डरकर भागे

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के एटीएम में गेहूंमन सांप मिलने से हड़कंप मच गया। एटीएम गार्ड ने दीवार पर 5 फीट लंबे सांप को देखा। उसने तुरंत एटीएम का गेट बंद कर दिया।गार्ड ने स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मेहनत के बाद सांप को पकड़ा। इस दौरान एटीएम से पैसों की निकासी बंद रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सांप को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पश्चिम दरवाजा के आसपास खाली जगह होने के कारण और बरसात के मौसम में ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। प्रबंधक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

 

सांप देखे जाने की सूचना मिलते ही गार्ड के द्वारा तत्काल एटीएम के गेट को बंद कर दिया गया। इससे लोगों को एटीएम के अंदर पैसे की निकासी करने में लगभग 1 घंटे तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एटीएम से पैसा निकालने आए लोगों को एटीएम के बाहर ही गार्ड द्वारा रोक दिया गया।

 

लोग बोले- अचानक सांप पर नजर पड़ी, हम डर गए

 

लोगों ने बताया कि उन्हें फिलहाल दूसरे एटीएम से पैसा निकालना पड़ा। एटीएम के गार्ड ने बताया कि वह एटीएम के अंदर ड्यूटी दे रहे थे। इसी क्रम में लगभग दोपहर के ढाई बजे एटीएम के नजदीक अचानक एक सांप पर हमारी नजर पड़ी।

 

उन्होंने तुरंत एटीएम के बाहर निकलकर एटीएम के गेट को फिलहाल पैसा निकासी करने वाले लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसबीआई शाखा प्रबंधक गुलजारबाग को दी। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप पकड़ने वाले युवक ने सांप को सुरक्षित एटीएम से निकलकर डब्बे में बंद कर उसे अपने साथ लेते गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!