Samastipur

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिली सांसद: बोलीं- समस्तीपुर में कृषि आधारित व्यवसायों की अपार संभावनाएं

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद शांभवी चौधरी ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वित्त मंत्री की ओर से हाल ही में किए गए ऐतिहासिक कर सुधारों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि इन सुधारों का सीधा फायदा बिहार की बड़ी आबादी को मिलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सांसद ने स्पष्ट किया कि इन कर सुधारों से बिहार के आम नागरिकों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

 

समस्तीपुर की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की

 

मुलाकात के दौरान सांसद ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष उल्लेख किया। साथ ही समस्तीपुर की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कृषि आधारित व्यवसायों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग से विकसित कर समस्तीपुर को आर्थिक प्रगति का नया मॉडल बनाया जा सकता है।

 

इसके साथ ही, शांभवी ने महिला उत्थान और सशक्तिकरण के विषय पर भी गंभीर चर्चा की। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन के अवसर दिए जाएं, तो न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज और क्षेत्र प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!