समस्तीपुर में 143 लोगों को मिली सरकारी नौकरी:अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित
समस्तीपुर में बुधवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुकंपा के आधार पर 143 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें 121 विद्यालय लिपिक और 22 विद्यालय परिचारी शामिल हैं।
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता और डीपीओ सत्यम कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को प्रभारी मंत्री की ओर से कुल 146 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
डीएम कुशवाहा ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कर्मियों से निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की अपेक्षा जताई।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले 27 अगस्त को प्रभारी मंत्री द्वारा 135 लिपिक और 11 परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
उधर, नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि इससे उनकी आजीविका को सहारा मिलेगा और वे अपने दिवंगत अभिभावकों के सपनों को आगे बढ़ा सकेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी और चयनित अभ्यर्थियों के परिजन मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
