Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सड़क हादसे में महिला की मौत,परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे का किया मांग 

दलसिंहसराय.विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढसीसई पंचायत निवासी अशोक दास की पत्नी शीला देवी (37) की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने वृहस्पतिवार की शाम विद्यापतिनगर-सरायरंजन मार्ग पर गढसीसई पंचवटी चौक के समीप जाम लगा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजन मृतका के लिए पांच लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर बांस-बल्ला लगाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। इस कारण पांच दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन करीब तीन घंटे से प्रभावित है।

 

सड़क जाम की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, थानाध्यक्ष फिरोज आलम और अपर थानाध्यक्ष मोनू राय मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!