Patna

इलाज कराने आई महिला ओपीडी से गायब:देवर के साथ आई थी,ट्रैक कर पुलिस ने किया बरामद

पटना. आरा सदर अस्पताल के OPD से महिला मरीज शुक्रवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। महिला के साथ आए उसके देवर ने जब इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी, तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई। DIU टीम मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए महिला की ट्रैकिंग में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के महज 5 मिनट अंदर पुलिस ने महिला को नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शो रूम के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह OPD के पास खड़ी थी, तभी दो बदमाशों ने मुंह पर रुमाल रखकर उसे बेहोश कर दिया।

 

एक काली गाड़ी में बैठाकर सुनसान गली में ले गए। किसी तरह होश में आने के बाद वह वहां से भागकर गोपाली चौक पहुंची, जहां आसपास के दुकानदारों ने उसे संभाला।

 

महिला को सिर दर्द की समस्या है

 

महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, महिला के देवर सुभाष कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी भाभी को सिरदर्द की समस्या है। इलाज के लिए वह दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल आए थे। डॉक्टर से परामर्श के बाद जब वह दवा लेने गए, इसी दौरान पिंकी देवी गायब हो गई।

 

सुभाष ने किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है, बल्कि बताया कि भाभी की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं है। संभवतः वे खुद ही अस्पताल परिसर से बाहर निकल गई होंगी। हालांकि महिला के बयान के आधार पर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!