Patna

BPSC टीचर बनते ही बेवफा बनी पत्नी:पति बोला- 5 लाख कर्ज लेकर पढ़ाया,अब तेवर बदले,पिटवाया

पटना.पूर्णिया में एक शख्स ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया। पत्नी ने टीचर के लिए तैयारी की और बीपीएससी एग्जाम देकर टीचर बन गई। शख्स का आरोप है कि नौकरी लगते ही पत्नी बेवफा बन गई और मुझसे दूरी बना ली। वो मुझसे कहती है कि मुझे तुम्हारा चेहरा भी देखना पसंद नहीं है। मैं अब BPSC टीचर हूं, तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। शख्स ने कहा कि मैं शनिवार को जब पत्नी से मिलने पहुंचा तो उसने दो लड़कों को बुलाया और मेरी बेरहमी से पिटाई करवा दी। सिर पर गंभीर चोट लगी है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। दोनों लड़कों ने गला दबाकर मेरी हत्या की कोशिश की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मामला शहर के के.हाट थाना क्षेत्र इलाके के हनुमानबाग कोसे जुड़ा है। 38 साल की पत्नी हनुमानबाग वार्ड 30 स्थित एक घर में किराए के मकान में रह रही है। उसके साथ 17 साल की बेटी भी साथ रहती है। समूचे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित पति ने स्थानीय के.हाट थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित शख्स ने अपना नाम उमाशंकर सिंह बताया और कहा कि मैं बांका जिले के भद्र नगर का रहने वाला हूं। उमाशंकर सिंह ने खुद को पेशे से किसान बताया। उसने कहा कि मेरी पत्नी का नाम तिजु कुमारी है, जो बीपीएससी टीचर है।

 

2006 में शादी हुई थी

 

47 साल के उमाशंकर ने बताया कि 19 साल पहले यानी साल 2006 में बांका के ही रजोन थाना के मझघाटा गांव की रहने वाली तिजू कुमारी से मेरी शादी हुई थी। शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा चल रहा था। हम दोनों को दो बच्चे, एक बेटी और बेटा है। उमाशंकर ने बताया कि पत्नी को पढ़ने का शौक था, इसलिए पत्नी के शौक पूरे हो सके, सरकारी नौकरी लग सके, इसके लिए मैंने खेत में जीत तोड़ मेहनत करके और 5 लाख कर्ज लेकर उसे पढ़ाया।

 

 

उमाशंकर ने बताया कि पिछले साल यानी फरवरी 2024 में तिजु ने बीपीएससी परीक्षा पास की और टीचर बन गई। फिलहाल, वो पल्स टू स्कूल में पढ़ाती है। उसकी पोस्टिंग पूर्णिया के बिकोठी के प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल में है। ज्वॉइनिंग के लिए मैं पत्नी के साथ बांका से पूर्णिया आ गया। पत्नी ने स्कूल में जॉइन कर लिया। फिर हम दोनों ने शहर के हनुमानबाग इलाके में किराए का कमरा ले लिया। इसके बाद मेरी पत्नी ने बेटी को अपने पास बुला लिया।

 

एक महीने के अंदर ही पत्नी के तेवर बदल गए

 

शिकायत करने वाले उमाशंकर ने बताया कि BPSC शिक्षक बनने के एक महीने अंदर ही तिजु के तेवर बदल गए। कॉल करने पर बेहद गंदे तरीके से बात करने लगी। जब कभी कॉल करता था, वो गलत ढंग से बात करती थी। जब मैं उसे बांका बुलाता था, तो वो मुझसे झगड़ने लगती थी। वो साथ रहने को तैयार नहीं है। जब कभी मैं बांका से पूर्णिया अपनी पत्नी से मिलने जाता हूं, वो गंदे शब्दों का यूज कर मुझे घर से भगा देती है और लड़ाई-झगड़ा करने लगती है। पिछले साल से ही मैं ये सब बर्दाश्त कर रहा था।

 

वो रास्ते से हटाना चाहती है

 

उमाशंकर ने बताया कि पत्नी का किसी मर्द से चक्कर चल रहा है, जिस कारण वो रास्ते से हटाना चाहती है। आज जब मैं उससे मिलने बांका से पूर्णिया पहुंचा, उसने कुछ लोगों को बुला लिया और बुरी तरह पीटा। लोहे के रॉड से उनके सर पर जानलेवा हमला किया गया। पत्नी ने गला दबाकर मारने की कोशिश की।

 

खून से लथपथ वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। घर वालों और यहां रहने वाले कुछ परिचित लोगों को कॉल किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्होंने के.हाट थाना पहुंचकर पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

 

पत्नी बोली- पति हर छोटी-बड़ी बात पर मारपीट करता है

 

जानकारी देते हुए पति उमाशंकर सिंह ने बताया कि वे 28 अगस्त और 29 अगस्त यानी दो दिन थाने गए, आवेदन नहीं लिया गया। 29 को जब वे थाने में थे पत्नी वहां पहुंची। पुलिस के सामने पत्नी ने बताया कि पति कामकाज नहीं करता छोटी बड़ी बात पर मारपीट करता है। ससुराल में वो घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। साल 2015 में पत्नी ने मेरे ऊपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। केस से संबंधित पेपर उसने थाना में दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने ये कहकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया कि उसके ऊपर पहले से केस चल यह है। ये आवेदन नहीं लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!