Patna

मौसम अपडेट:आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट: अगले 4 दिनों तक मानसून रहेगा एक्टिव

पटना.मौसम विभाग ने पटना समेत आज बिहार के 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30-40 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पटना, बेगूसराय में काले बादल छाए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, झारखंड में लगातार बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया। जहानाबाद में फल्गु नदी का तटबंध चार जगहों से टूट गया। इससे आसपास के 25 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गयाजी में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।वहीं, नालंदा में लोकायन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एकंगरसराय के केला बीघा गांव में बाढ़ के पानी में घर देखते ही देखते समा गए।

 

पिछले 24 घंटे में सारण, पटना, भागलपुर और औरंगाबाद में तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से शहरों में जलजमाव की समस्या बन गई।जहानाबाद में फल्गु नदी उफान पर है, तटबंध 4 जगह से टूटने पर कई गांवों में पानी घुस गया है।

 

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

 

पटना में 2-3 दिनों से हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी पटना में तेज बारिश हुई। वहीं, रविवार को पटना में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। अगले 2-3 दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!