Samastipur

विद्यापतिनगर का नया थाना भवन तैयार:5 करोड़ की लागत से बना

दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में वाजिदपुर पंचायत के डाक-बंगला के समीप नया मॉडल थाना भवन बनकर तैयार हो गया है। इस भवन के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वर्तमान में थाना का संचालन अंचल कार्यालय के समीप किसान भवन के पुराने मकान में हो रहा है। यहां थानाध्यक्ष के लिए अलग कक्ष नहीं है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं है। मौजूदा थाने में न तो मालखाना है और न ही महिला आरोपियों के लिए हाजत।

 

पुलिस कर्मियों को पकड़े गए आरोपियों को अपने कमरे में रखकर रात भर पहरेदारी करनी पड़ती है। महिला पुलिस कर्मियों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में समस्याएं और बढ़ जाती हैं। थाना परिसर में बनी झोपड़ी में बैठकर पुलिस कर्मियों को लोगों की शिकायतें सुननी पड़ती हैं।

 

नया थाना भवन पुराने थाने से लगभग दो किलोमीटर दूर बना है। इसमें बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। भवन निर्माण विभाग के सुपरवाइजर उमेश कुमार के अनुसार, कुछ छोटे-मोटे काम अभी बाकी हैं और भवन का हस्तांतरण होना शेष है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!