बिहार के वैभव ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगे बल्ले का कमाल:अंडर-19 में हुआ चयन
पटना।बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी अब ऑस्ट्रेलिया में अपने बल्ले का जादू बिखेरते नजर आएंगे। दरअसल, 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में हुआ है।भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच 21 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड में उन्होंने 5 वनडे मैचों में 355 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। वैभव ने 52 गेंदों में शतक बनाकर रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
21 सितंबर को खेला जाएगा पहला वनडे
इंडिया अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच पहला वनडे मैच रविवार (21 सितंबर) को खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार (24 सितंबर) को होगा जबकि तीसरा वनडे मैच 26 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में टकराएंगी। सीरीज का पहला चार दिन टेस्ट मैच 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक खेला जाएगा। तीनों वनडे नॉर्थेम्प्टनशॉयर में खेला जाएगा जबकि पहला टेस्ट भी इसी वेन्यू पर खेला जाएगा वहीं दूसरा टेस्ट मैक्के में आयोजित होगा।
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव
अंडर-19 इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच वनडे मुकाबले में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था। चौथे मैच में वैभव ने शानदार शतक लगाया था। वैभव यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 52 गेंदों पर शतक बनाया और अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों पर पूरा किया था। उन्होंने पाकिस्तान के कामरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 53 गेंद पर शतक बनाया था। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।
वैभव जब 42 रन पर थे तब उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए और फिर अपनी 50 पूरी की। वैभव ने इस मैच में 10 छक्कों और 13 चौकों के साथ 78 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में वैभव का लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। पहले दो मैचों में वह अर्धशतक बनाने से चुक गए थे, मगर तीसरे मैच में उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
दो मैचों में अर्धशतक बनाने से चुके थे
वैभव ने तीसरे मैच में उन्होंने 86 रन बनाए थे। उन्होंने 31 गेंदों में 9 छक्के और 6 चौका जड़ा था। उनका स्ट्राइक रेट 277.42 रहा। वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने महज 19 गेंद में 48 रनों की पारी खेली जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राईक रेट 252.63 रहा था। वैभव ने पहले मैच में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया था। हालांकि, उन्होंने बस एक ओवर ही डाला, जिसमें उन्होंने 2 रन दिए।
वहीं, दूसरे मैच में वह 34 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 132.35 रहा। पहले मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में भारत को शिकस्त मिली।
हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर
बिहार के वैभव आईपीएल इतिहास में हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। वैभव ने चौके से फिफ्टी और छक्के से सेंचुरी पूरी की थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौकों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
