पटना में महाकाल गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार:हथियार, 340 कारतूस और 5 लाख मिले, रंगदारी वसूलते थे
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाकाल गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घोड़ा टॉप गांव से पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरेराम सिंह और विनीत कुमार के रूप में हुई है।पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि बिहटा और मनेर में घोड़ा टॉप गांव से अवैध हथियारों और जिंदा का कारोबार हो रहा है।
साथ ही आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद बिहटा थाना, आईआईटी थाना और DIU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कीछापेमारी में दो राइफल, एक राइफल जैसा हथियार और एक रिवॉल्वर बरामद किया। इसके अलावा 340 जिंदा कारतूस, 5 लाख 7400 रुपए कैश और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
हथियार के बल पर बालू घाट और बाजारों में रंगदारी वसूलते थे
जांच में पता चला कि गैंग के सदस्य क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर बालू घाट और बाजारों में रंगदारी वसूलते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाते थे। जहां इस गैंग का एक सदस्य अभिषेक कुमार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी ने बताया कि आरोपी पटना के साथ आसपास के जिलों में भी अवैध हथियार का कारोबार करते थे। पुलिस ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। हालांकि चुनाव को लेकर लगातार पटना पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुई है, इस तरह के वीडियो को लेकर लगातार पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।
महाकाल गैंग पटना के पश्चिमी इलाके में पिछले कई सालों से यह गैंग काफी सक्रिय था, जहां हत्या, रंगदारी के अलावा अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहता था। इसके कई सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और अभी भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की टीम लगी हुई है।
इन दिनों महाकाल गैंग का मुख्य सरगना जो अभिषेक सिंह हैं वो एक क्षेत्रीय गायक भी है और अपने साथियों के साथ लगातार सोशल मीडिया अकाउंट से हथियार का प्रदर्शन और अपना दबिश बनाया करता था। खासतौर पर यह बिहटा, नौबतपुर, मनेर के इलाकों में काफी सक्रिय था। बिहटा और मनेर के बालू घाटों पर अन्य गैंग के साथ मिलकर हथियार का सप्लाई भी किया करता था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
