Patna

पटना में 2 बाइक की टक्कर,चाचा-भतीजे समेत 4 की मौत:बाइक के परखच्चे उड़े

पटना में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। गौरीचक थाना इलाके के बेलदारी चक पुल पर तेज रफ्तार से आ रही 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में बाइक पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।आसपास को लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक की स्पीड 80 से ज्यादा थी। सड़क पर गिरते ही सभी दर्द से कराह रहे थे।हादसे के बाद सड़क पर बिखरा खून और युवकों की चप्पल।

 

टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़े

 

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के टीओपी प्रभारी अमित दास ने बताया कि ‘मृतकों की पहचान दुखन कुमार (22) , रवि कुमार (25) , सूरज कुमार (18) और विकास कुमार (30) के रूप में हुई है। सभी गौरीचक के रहने वाले थे।घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि ‘हादसा बेलदारी चक ओवर ब्रिज पर बिहटा सरमेरा सड़क पर हुआ है। गुरुवार की देर रात दो मोटरसाइकिल पर दो-दो युवक सवार होकर तेज रफ्तार से जा रहे थे।’

 

‘बेलदारी चक ओवर ब्रिज पर दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सभी युवक बीच सड़क पर ही बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।’ग्रामीणों ने सभी युवकों को पुलिस की मदद से पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!