Patna

सिपाही का पिस्टल छीनने की कोशिश:समस्तीपुर में बदमाश के हाथ बांध कर काबू में किया

समस्तीपुर सदर अस्पताल में शनिवार को एक बदमाश ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला के डांटने पर बदमाश ने उसके साथ मारपीट की। फिर जमादार का राइफल छीनने की कोशिश की। पुलिस की डायल- 112 नंबर की टीम ने बदमाश को पकड़ लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवक पुलिस की गाड़ी से उतरते ही सिपाही की राइफल और फिर जमादार की पिस्टल छीनने लगा। हालांकि मौके पर मौजूद सिपाही और लोगों की मदद से युवक को कब्जे में कर लिया गया। पुलिसकर्मी बदमाश के हाथ पर चढ़ गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बदमाश का हाथ भी बांध दिया गया। बाद में उसे पुलिस मुफस्सिल थाने ले गई।

 

उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला कोरबद्दा महादेव स्थान होते हुए घास काटकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पहले धक्का मार दिया । जब महिला ने उसे डांटा, तो उस समय युवक चुप हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही खदेड़ कर महिला के साथ मारपीट की। महिला के चीखने चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की 112 नंबर टीम को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सदर अस्पताल लाया।

सिपाही का राइफल छीनने का प्रयास किया

 

गाड़ी से उतरते ही युवक ने डायल 112 के सिपाही का राइफल छीनने का प्रयास किया। हल्ला होने पर इस दौरान जब एएसआई सुरेंद्र राम बीच बचाव करने पहुंचे, तो युवक ने उनका भी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान आने सिपाही और अस्पताल के जुड़े लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया । उसके साथ मारपीट भी की गई।

 

गुस्सा आए लोगों ने गमछा से उसका दोनों हाथ पीछे कर बांध दिया। साथ ही मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना को देते हुए उसे कब्जे में लेकर थाना लेकर चली गई। गिरफ्तार युवक नशे की हालत में बताया गया है, जिस कारण वह सही से अपना नाम पता नहीं बता रहा थ

डायल 112 टीम के जमादार सुरेंद्र राम ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान युवक ने पहले डायल 112 टीम के सिपाही की राइफल छीलने का प्रयास किया। जब वह उन्हें पकड़ने पहुंचे, तो युवक ने पिस्टल छीनने का प्रयास किया। लेकिन उसे कब्जे में ले लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!