आज का मौसम: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट:24 से 25 अगस्त तक हेवी रेन की चेतावनी
पटना. मौसम.बिहार में मानसून सामान्य है। कही बारिश हो रही है तो कही चिलचिलाती धूप निकल रही है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को 21 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हैमौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 अगस्त से मानसून एक्टिव होने वाला है। 22 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।वहीं, गुरुवार को कटिहार, सीवान और बक्सर में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बन गई। हालांकि, पटना में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
सामान्य से 27 प्रतिशत कम हुई बारिश
बिहार में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में सामान्य तौर पर 690.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 507.7 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कुछ दिन पहले यह कमी घटकर 20 प्रतिशत रह गई थी।
प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया, बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवा चल रही है, जो बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर प्रदेश और बिहार के हिस्सों से होकर गुजर रही है।इन कारणों से 22 अगस्त से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा और अगले चार से पांच दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है।
आज पटना में रिमझिम बारिश हो सकती
पटना में आज झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक यहां लगातार रुक-रुककर बारिश हो सकती है।दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। बारिश के कारण उमस से राहत मिलेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है।
22 अगस्त से 26 अगस्त तक राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अगस्त को सबसे अधिक बारिश हो सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
