Patna

रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों-बेटियों को पत्र,हर बहन-बेटी को नौकरी और रोजगार देंगे : तेजस्वी

पटना।राजद नेता तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों-बेटियों को पत्र लिखकर सत्ता में आने पर उनके लिए काम करने का ऐलान किया। तेजस्वी ने कहा कि हर इच्छुक बहन-बेटी को नौकरी और रोजगार देंगे। बेटियों के लिए उच्च श्रेणी के आवासीय कोचिंग संस्थान की व्यवस्था करेंगे। परीक्षा फॉर्म मुफ्त करेंगे। परीक्षा केंद्र तक आने जाने का किराया फ्री करेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पेपरलीक पर लगाम लगाएंगे। हर इच्छुक बेटी को वर्ल्ड क्लास खेल की ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं देंगे। बेटी के जन्म के बाद से लेकर आमदनी तक के इंतजाम के लिए बेटी प्रोग्राम चलाएंगे। बहनों से आग्रह किया कि बिहार को नंबर वन बनाने का प्रण लीजिए और रक्षाबंधन पर एक राखी और चुनाव में एक वोट दीजिए। प्रण करता हूं कि बिहार की हर बहन का रक्षाचक्र बनकर काम करूंगा।

 

अनंत और आनंद एके 47 की भाषा समझते हैं : सीएम से अनंत सिंह और आनंद मोहन के मिलने पर तेजस्वी ने कहा- जो सरकार घर से एके 47 पकड़ती है वही छोड़ती है। वो लोग केवल एके 47 की भाषा समझते हैं। वो नाकाम लोग हैं। उनपर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वो लोग हमलोगों के लायक नहीं हैं। उनपर बोलने के लिये राजद में प्रवक्ता हैं।

 

रक्षाबंधन पर राजद ने गाना लांच किया राजद ने रक्षाबंधन पर गाना लांच किया। बिहार की बेटियां तोड़ेंगी, बीस साल के विनाश की बेड़ियां। आज रक्षाबंधन पर हर मां, हर बेटी, हर बहन ये शपथ दिल से ले रही है… और मुस्कुराकर विश्वास के साथ कह रही है… कसम बिहार की अबकी ये सरकार बदलेंगे, सपने साकार करने वाले तेजस्वी भैया को लाकर ही दम लेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!