Patna

हाजीपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल सुरक्षा पर जनजागरूकता अभियान

पटना.पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के सुरक्षा संगठन द्वारा आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को हाजीपुर स्थित नियंत्रण रेखा गेट संख्या 54 (विशेष/हाजीपुर) पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड टीम के सहयोग से एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस नाटक के माध्यम से आमजन को रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित रूप से पार करने, नियमों का पालन करने तथा मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा है।

 

यह कार्यक्रम माननीय मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन महोदय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। उन्होंने आमजन से अपील की कि रेलवे क्रॉसिंग पर निर्धारित नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

रेल प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि यात्रियों एवं आमजन को रेल सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!