ये पुल कहीं नहीं पहुंचाता,पांच साल में 13.43 करोड़ से बना 206 मीटर लंबा पुल
बेगूसराय| जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड स्थित आहोक घाट गंडक नदी पर 13 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बना पुल फिलहाल आमजनों के किसी काम का नहीं है। नाबार्ड योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने 206 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण फरवरी 2016 में शुरू किया था। इसे अगस्त 2017 में पूरा होना था, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार से इसे बनने में पांच साल से अधिक का समय लग गया।
वर्ष 2022 में पुल तैयार होने के बाद विष्णुपुर आहोक पंचायत की ओर अप्रोच पथ भी बन गया। इससे लोगों को उम्मीद जगी कि शीघ्र ही खनुआं नाला पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा और पुल का लोकार्पण हो जाएगा। लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने से सड़क निर्माण अधर में लटक गया।
करीब 20 से 25 हजार की आबादी आज भी पुल से लाभान्वित नहीं हो पा रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल फिलहाल शोपीस बनकर खड़ा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
