Samastipur

समस्तीपुर में 200 कुख्यात होंगे गिरफ्तार, संपत्ति जब्त करने के लिए सूची..

समस्तीपुर.चुनाव को देखते हुए जिले के 200 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने का टारगेट एसपी अरविंद प्रताप सिंह सभी थानों को दिया है। इसमें से 15 अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। अपराध से अर्जित संपत्ति जब्ती की कार्रवाई में जिले में पुष्टि के बाद अंतिम रूप से 35 अपराधियों की पहचान की गई है जिन्होंने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है जिनका प्रस्ताव कोर्ट को भेजा गया है। पुलिस कुछ कुख्यात अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई करने को लेकर भी प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। इसमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी का नाम सीसीए व सम्पति जब्ती को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, फरार चल रहे 109 शराब माफिया की भी सूची तैयार है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुट गई है। जिले में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने कुख्यात और पेशेवर अपराधियों की विस्तृत सूची तैयार की है। खासतौर पर ऐसे अपराधियों को टारगेट किया जा रहा है, जिनसे समाज में डर का माहौल कायम है। पुलिस, जमानत पर छूटे अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए एसटीएफ, डीआईयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। भू-माफिया और दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ सीसीए 3 के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

 

जिले में अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है। जिला स्तर पर पुष्टि के बाद 35 कुख्यात अपराधियों की पहचान कर प्रस्ताव कोर्ट भेजा गया है। कोर्ट से अनुमति मिलते ही जब्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस सिर्फ वही संपत्ति जब्त करेगी, जो पहले अपराध के बाद अर्जित हुई हो। इसके लिए आय के स्रोत, आयकर रिटर्न, भुगतान के तरीके, रजिस्ट्री, वाहन कागजात आदि की जांच होगी। परिचित या रिश्तेदार के नाम खरीदी संपत्ति की भी पड़ताल कर आय के स्रोत जुटाए जाएंगे। आधार-पैन, मोबाइल सर्विलांस और राजस्व, निबंधक, परिवहन सहित संबंधित विभागों से जानकारी ली जाएगी। इस अभियान के नोडल अधिकारी एएसपी सह सदर एसडीपीओ- संजय कुमार पाण्डेय हैं, जो थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस तरह कुल मिला कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!