दलसिंहसराय से अपहृत छात्र बेगूसराय से बरामद, लाइब्रेरी से सरेशाम उठा ले गए थे बदमाश, 5 गिरफ्तार
दलसिंहसराय के काली चौक स्थित लाइब्रेरी से मंगलवार शाम में अपहृत युवक को बेगूसराय से बरामद कर लिया। इसमें पांच बदमाशों के गिरफ्तारी की भी सूचना है। डीएसपी इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
बता दें कि शहर के काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से 25 वर्षीय छात्र विकास झा का अपहरण कर लिया गया था। युवक की पहचान शेखपुर निवासी विकास के रूप में हुई। वह एक दिन पहले ही लाइब्रेरी में नामांकन लिया था।लाइब्रेरी में आधा दर्जन बदमाश पहुंचे थे। इनमें से दो बदमाश विकास के लैब रूम में गए। उन्होंने गमछे से विकास का मुंह बांधा और पिस्टल का भय दिखाकर उसे कार में बैठा लिया। बदमाश ओवर ब्रिज होते हुए बेगूसराय की ओर फरार हो गए।
घटना की जानकारी विकास के साथी छात्रों ने तुरंत उसके भाई को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।मंगलवार की रात्रि ही लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। उसकी निशानदेही पर बेगूसराय में छापेमारी की और वहां से बरामद किया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
