Patna

स्वतंत्रता की ओर स्वच्छता की राह,सोनपुर मंडल में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

Patna:01 अगस्त की प्रातःसोनपुर मंडल स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में शुरू हुए विशेष स्वच्छता अभियान (1 से 15 अगस्त 2025) के दूसरे दिन मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के नेतृत्व में एक ” प्रभात फेरी ” का आयोजन किया गया, जिसने स्वच्छता को केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक जन आंदोलन का रूप दे दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट्स & गाइड के सदस्यों की सहभागिता ने इस आयोजन को जीवंत बना दिया। प्रभात फेरी के रूप में निकले इस “स्वच्छता मार्च” में सभी ने हाथों में तख्तियाँ लिए, स्वच्छता के नारे लगाते हुए रेल परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।

 

वही इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का विषय नहीं है, यह हमारे चरित्र, समाज और राष्ट्र की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रेलवे के हर कदम का उद्देश्य राष्ट्र सेवा है।”

 

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोनपुर मंडल में कई नवाचारी और प्रभावशाली कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। जनता विशेष का ध्यान रखते हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली गई है और अन्य स्थानों पर भी निकाली जाएगी। वहीं सार्वजनिक संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों के लिए पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन/सोनपुर विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

स्टेशनों पर “स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी बूथ”, स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान, बायो टॉयलेट के उपयोग की जानकारी, और प्लास्टिक मुक्त परिसर जैसे प्रयासों के माध्यम से यात्रियों को भी इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।

 

स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से रेलवे परिसर की सफाई को व्यापक जन सहयोग मिलेगा। फूड प्लाजा, कैंटीन जैसे सार्वजनिक स्थलों के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि स्वच्छता का दायरा केवल परिसर तक ही नहीं, भोजन और जीवनशैली तक भी फैले।

 

इस अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था, खुले डस्टबिन की पर्याप्त संख्या, और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ भी सुनिश्चित की गई हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी लोग प्रभात फेरी में भाग लिये और रेलवे परिसर में वृक्षारोपण कर अभियान की सार्थक शुरुआत किये।

 

सोनपुर मंडल में यह स्वच्छता अभियान आकार ले रहा है—जहाँ हर कर्मचारी, हर नागरिक और हर कदम एक स्वच्छ, सुंदर और स्वतंत्र भारत की दिशा में अग्रसर है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!