कार में मिली थी दो बच्चो बॉडी,घटहो पहुंचा शव;मां बोली- मेरे दोनों बच्चों को ट्यूशन टीचर ने मार डाला
समस्तीपुर.पटना में कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली। पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। मां का आरोप है कि दोनों बच्चों को उसकी ट्यूशन टीचर ने मारा है। बच्चों की पहचान दीपक (5) और लक्ष्मी (7) के तौर पर हुई है।
परिवार मूल रूप से समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के मनियारपुर का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को माता-पिता डेड बॉडी लेकर घटहो थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार यहीं होगा। पिता गणेश साह, पत्नी किरण देवी के साथ पिछले 10 साल से पटना में रह रहे हैं।
टीचर ने बच्चों को मार दिया
किरण देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे। बच्चों की शरीर की चमड़ी जली हुई थी। बॉडी पर मारपीट के भी निशान हैं। पूरे शरीर पर जलने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। टीचर ने ही बच्चों को जलाकर मारा गया है।’
पटना में 10 साल से पति के साथ रह रही हूं। पति मजदूरी करते हैं। मेरे तीन बच्चे थे। दो को मार दिया। बेटी लक्ष्मी और बेटा दीपक नॉर्थ पटेल नगर स्थित पटना पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। ट्यूश टीचर ने दोनों को मार दिया। शव को ठिकाना लगाने के लिए एक कार में रख दिया, लेकिन लोगों की नजर पड़ गई। जिससे मामला उजागर हो गया। जहां कार लगी थी वहां सीसीटीवी नहीं है। पटना में उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। दोनों बच्चों को बच्चे को साजिश के तहत मारा गया है।
पटना पुलिस जांच कर रही है
इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला पटना का है। वहां की पुलिस जांच कर रही है। दोनों बच्चों की हत्या क्यों और कैसे हुई, ये अभी स्पष्ट नहीं है। छानबीन की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
