Patna

100 की स्पीड से थार ने बाइक को मारी टक्कर:2 भाइयों की मौत

पटना के बाढ़ में थार की टक्कर से 2 भाई की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसे चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई पुल से 30 फीट नीचे जा गिरा, जिसकी इलाज के दौरान जान चली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतकों की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ कारू (32) और नीतीश कुमार (30) के रूप में हुई है। दोनों अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक से बख्तियारपुर सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान बख्तियारपुर के रानीसराय फोरलेन पुल पर सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों के मुताबिक, थार की रफ्तार करीब 100KM/H होगी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद थार सवार बाढ़ की ओर फरार हो गए।आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हादसे में थार भी डैमेज हुई, इसके बावजूद वो भागे। इस दौरान गाड़ी के पहिए से चिंगारी निकल रही थी।

 

इसी सफेद थार ने टक्कर मारी है। हादसे के दौरान थार की रफ्तार 100 Kmph थी।

 

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन का उद्घाटन मार्च में ही हुआ है। उद्घाटन के बाद से फोरलेन पर दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।वहीं, जिस पुल पर घटना हुई है, वहां एक लेन ही चालू है। दूसरा लेन अभी निर्माणाधीन है। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है।पुल का अभी एक लेन चालू है। दूसरा लेन अभी निर्माणाधीन है। हादसे के बाद गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई।

मंत्री ने युवकों को पहुंचाया अस्पताल

 

वहीं, बाढ़ में एक कार्यक्रम से पटना लौट रहे अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरी सहनी की नजर मृतक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर एंबुलेंस को कॉल किया। उन्होंने अपने स्कॉट और साथ के कुछ लोगों को नीचे गड्ढे में गिरा युवक को लाने भेजा।स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को एंबुलेंस से दोनों युवक को बख्तियारपुर CHC भेजा गया। वहां से अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।सड़क हादसे के बाद पूर्व मंत्री ने घटना स्थल पर अपनी गाड़ी रुकवाई। एंबुलेंस को कॉल कर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया।

6 बहनों पर इकलौता भाई था सुधांशु

 

मृतक सुधांशु कुमार उर्फ कारू 6 बहनों पर इकलौता भाई था। उसकी 2 साल की एक बच्ची है। पिता ज्यादातर बीमार रहते हैं। वहीं, नीतीश कुमार का 5 साल का एक बेटा है। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि दोनों हमेशा साथ रहते थे।विजय सिंह ने बताया, ‘वह दोनो गांव से बख्तियारपुर सब्जी लाने जा रहे थे, परिजनों को फोन पर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक छाया है।थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया, ‘थार के ड्राइवर की पहचान की जा रही है। दोनों मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!