समस्तीपुर:टेलीफोन एक्सचेंज के पास 2 बाइक की टक्कर में 1 की मौत:हादसे में 3 युवक हुए घायल
समस्तीपुर.जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बुधवार को 2 बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक जख्म हो गए। घायलों का उपचार रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड-10 निवासी अद्यानंद राय के बेटे अतिश कुमार के रूप में की गई है। घायलों में बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर निवासी आसिफ, चक्की ढाबा वार्ड-16 निवासी दिलखुश कुमार और मिथिलेश पासवान शामिल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
तेज रफ्तार के कारण हादसा
घटना के संबंध में आसपास के दुकानदारों ने कहा कि 2 बाइक विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान एक्सचेंज के पास दोनों असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। सभी को उठाकर रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक पढ़ाई के साथ ही बिजली मिस्त्री का भी काम करता था। इसी सिलसिले में वह रोसरा से विभूतिपुर वापस लौट रहा था।
घटना को लेकर केस दर्ज होगा
रोसरा थाना अध्यक्ष ने कहा कि 2 बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। तीन घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
