Samastipur

समस्तीपुर:किशोरी की करंट लगने से मौत:घर के बाहर सफाई कर रही थी लड़की 

समस्तीपुर में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। रामवृक्ष राय की 15 साल की बेटी रिचा कुमारी अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान ऊपर से टूटा बिजली का तार उसके शरीर पर गिर गया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक रिचा बेहोश हो चुकी थी। उसे तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर मासूम कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

11वीं में पढ़ाई कर रही थी लड़की

 

रिचा दो बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की संतान थी। उसकी बड़ी बहन का नाम गुड़िया कुमारी और भाइयों के नाम निखिल कुमार और शिवम कुमार हैं। वह मैट्रिक की पढ़ाई कर चुकी थी और 11वीं में पढ़ाई कर रही थी। उसका सपना पुलिस अधिकारी बनने का था।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!