Samastipur

संदिग्ध स्थिति में दारोगा की मौत:बरौनी रेलवे मेला ग्राउंड के पास मिली लाश

बेगूसराय में रेल पुलिस के एक दारोगा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। अपराध सूचना शाखा कार्यालय के पास लाश मिली। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राम कुमार हेमराब (55) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राम कुमार हेमराफ बरौनी जीआरपी में दारोगा के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना स्थल जन्माष्टमी मेला क्षेत्र के बीच होने के कारण स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

रेल पुलिस को पोस्टमॉर्टम का इंतजार

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रही है। हालांकि कुछ लोग हार्ट अटैक को भी संभावित कारण मान रहे हैं। रेल थाना के एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!