एसपी ने किया दलसिंहसराय थाना का निरीक्षण,विक्रम गिरी हत्याकांड का जल्द हो सकता है खुलासा।
दलसिंहसराय।समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को दलसिंहसराय थाना का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम से थाने के विभिन्न हत्याकांड के बारे में जानकारी ली.इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया.एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया.फरार चल रहे वारंटी,शराब माफिया सहित अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निदेश दिया.
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की एसपी का रूटीन वर्क के तहत आज दलसिंहसराय थाना में निरीक्षण किया.उन्होंने न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने सहित उन्होंने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे.एसपी ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में विक्रम गिरी की गोली मार कर हत्या कांड के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द ही मामले का खुलासा करने का दिशा निर्देश दिया है.वही क्षेत्र में गश्ती, शराब माफिया को पकड़ने, अपराध नियंत्रण सहित कई मुख्य विषयो पर अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया.निरिक्षण के दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
सूत्रों के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में विक्रम गिरी की गोली मार कर हत्या कांड मामले में कई अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है.इसी मामले में एसपी दलसिंहसराय थाना पहुंच कर पूछताछ किये एंव अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दिशा निर्देश दिया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
