Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:झांकी के साथ शोभा यात्रा निकली गई,भगवान बलभद्र और सहस्त्रार्जुन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं

दलसिंहसराय,शहर में कलवार समाज के कुल देवता श्री बलभद्र भगवान एवं श्री सहस्त्रार्जुन भगवान की पूजा धूमधाम से आयोजित की गई.आयोजन के शुभारम्भ लक्ष्मीनारायण मंदिर से आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा निकली गई. जो शहर का भर्मण करते हुए काली चौक पहुंचा.यात्रा के दौरान श्री बलभद्र भगवान एवं श्री सहस्त्रार्जुन भगवान की जयकारा से शहर गुंजीत हो रहा था.शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में जायसवाल समाज के पुरुष एवं महिलाएं शामिल थे.सम्पूर्ण विधि-विधान से देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

पूजा की समाप्ति के उपरांत काली चौक स्थित एक होटल में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डॉ तरुण कुमार चौधरी, नागेंद्र नाथ चौधरी, मनोज कुमार जायसवाल, ज्योति जायसवाल,मधुरूपा जायसवाल, रंभा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया.

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद,

विधायक विजेंद्र चौधरी,विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त अपर जिला जज नागेंद्रनाथ चौधरी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी समस्तीपुर जूही कुमारी,प्रदेश प्रभारी कलवार इंडिया एसोसिएशन डॉ राजेश रौशन को समाज के गणमान्य द्वारा सम्मानित किया गया.इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि भगवान बलभद्र और सहस्त्रार्जुन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं.

 

 

 

भगवान बलभद्र के कंधे पर रखा हल कृषि का प्रतीक है.उनकी जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए.हमें अपने कुलदेवता व यशस्वी सम्राट के जीवन गाथा का अनुकरण करनी चाहिए.समारोह में समाज के लोगो को एक मंच पर लाने का अवसर दिया है.इस तरह का कार्यक्रम हर साल होना चाहिए.

आयोजन में रामकृष्ण चौधरी,ओम चौधरी,नंद कुमार चौधरी,सुधीर चौधरी, प्रभात चौधरी,राज कमल चौधरी, आर के ज्वेल,पंकज जायसवाल,रमाकांत प्रसाद, हेमंत आनंद, चंदन जायसवाल,उत्सव जायसवाल, सौरभ जायसवाल सहित हजारों की संख्या में विद्यापतिनगर, बाजिदपुर,सरायरंजन तथा दलसिंहसराय के आसपास के पुरुष एवं महिलाए शामिल उपस्थित थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!