Samastipur

सरायरंजन में एक ही मकान नंबर पर अलग-अलग जाति के लोगों के नाम दर्ज

समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के हरसिंहपुर पंडित टोले में एक ही मकान संख्या पर विभिन्न जातियों के मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पंडित टोले में ब्राह्मण परिवारों के मकान संख्या पर यादव और पासवान जाति के लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। इस त्रुटि से स्थानीय मतदाताओं में भारी असंतोष है।

 

कांग्रेस नेता विनोद कुमार झा सहित पंडित विजय कुमार झा, अरुण कुमार झा, अमित कुमार झा और चंदन कुमार झा ने इस मामले में सुधार की मांग की है।

 

सरायरंजन के बीडीओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार ने कहा है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शिकायत मिलते ही संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी से त्रुटि को सुधरवा दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!