Samastipur

समस्तीपुर:धारदार हथियार से हमला कर पति की हत्या,पत्नी घायल:ससुराल में मारपीट की जाती थी

समस्तीपुर.समस्तीपुर में गुरुवार रात धारदार हथियार से दंपती पर हमला किया गया। हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई है। मृतक सुरहा गांव निवासी वार्ड-1 निवासी लक्ष्मी यादव के 45 वर्षीय बेटे गंगा प्रसाद यादव हैं, जबकि घायल उनकी पत्नी संजू देवी (40) है। जिनका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की बेटी निशा कुमारी ने कहा कि बड़ी बहन की शादी 2011 में बेगूसराय के गढ़पुरा थानाक्षेत्र के कौड़ा निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के बेटे अमरेश कुमार से हुई थी। एक बेटी और बेटा है। शादी के कुछ साल बाद से मेरी बहन की पिटाई होने लगी। गुरुवार को बहन ने मारपीट की बात बताई थी। जिसके बाद पिता रात तक बहन को घर ले आए थे।सुबह में मां-पिता को कमरे से जगाने गए तो देखा दोनों पर धारदार हथियार से हमला हुआ है, पिता की मौत हो चुकी थी। मां बेहोश थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया.आशंका जताई जा रही कि दामाद ने हत्या की है। घटना सनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव की है।

दामाद पर हत्या का शक

उधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कई जगह से सैंपल जब्त कि गए।
रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा‌ ने बताया कि घटना के पीछे लोगों को शक है कि उसके दामाद ने ही इस कांड को अंजाम दिया है।पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर मामले को देख रही है। मृतक के शव‌ को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!