Samastipur

समस्तीपुर:प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी की हत्या कर शव को जला डाला,प्राथमिकी दर्ज 

समस्तीपुर. टिकारी.प्रेम विवाह के एक साल बाद युवक द्वारा पत्नी की हत्या कर शव जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर टिकारी थाना में विवाहिता के स्वजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी थानाक्षेत्र के जौनापुर ग्राम के रहने वाले विवाहिता के पिता पप्पू महतो ने शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पप्पू महतो द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पुत्री निशा कुमारी का प्रेम प्रसंग टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर ग्राम निवासी स्व अवधेश पासवान के पुत्र रवि कुमार पासवान से हुआ था। जिसके उपरान्त निशा व रवि का विवाह परिवार की सहमति से वर्ष 2024 के मई माह में हुआ था। विगत सोमवार को निशा के ससुराल वालों ने सूचना दी कि गिर जाने के कारण घायल हुए निशा की मौत अस्पताल में हो गई। निशा के स्वजनों ने शव रखने की बात कही व पहुंचने की बात कही लेकिन ससुराल वालों ने दाह संस्कार कर दिये जाने की बात कही। बुधवार की सुबह टिकारी पहुंचे निशा के स्वजनों ने रवि पासवान व रवि के घर के तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए हत्या के शव जला दिये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

 

विवाहिता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दामाद रवि कुमार पासवान का गांव के ही एक युवती से अवैध संबंध था। पप्पू महतो ने अवैध संबंध में पुत्री की हत्या कर देने का आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार विगत अप्रैल माह में युवती के परिजनों व रवि कुमार के परिजनों में मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद रवि मारपीट के मामले में जेल भी गया था। टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!