Samastipur

समस्तीपुर:करेह नदी में डूबने से 13 साल के लड़के की मौत

समस्तीपुर।शिवाजीनगर।प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के बिशनपुर गांव वार्ड 3 में मंगलवार को उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया जब करेह नदी में नहाने के क्रम में एक 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर गांव वार्ड 3 निवासी रामबदन पंडित के पुत्र ओम कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी और उमस के कारण ओम अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बिशनपुर घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पास में मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ओम और गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला। तत्काल उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!