समस्तीपुर:नौ दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ: 351 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली
समस्तीपुर।खानपुर के मधुटोल गांव स्थित राधेश्याम वैष्णवी माता मंदिर परिसर में सोमवार से नवाह महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। यज्ञ की शुरुआत 351 कन्याओं की कलश यात्रा से हुई।
कन्याओं ने बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर कलश में जल भरा। वे बैंड-बाजों के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। पंडित मनोरंजन झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
यज्ञ परिसर में 9 दिनों तक दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथावाचक हरि दास जी श्रीमद भागवत कथा का वाचन करेंगे। शाम 7 बजे से वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का मंचन होगा। इसके अलावा विदेशी कलाकारों के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
यज्ञ स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया है। परिसर में राधे-कृष्ण, गणेश जी महाराज, सियाराम दरबार सहित 33 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बच्चों के लिए झूला, टावर झूला और खिलौना स्टॉल लगाए गए हैं।
यज्ञ के मुख्य अतिथि बाबा लाडली दास महाराज हैं। डॉ हीरा लाल गुप्ता और गीता देवी यजमान हैं। इस आयोजन में नंदनी कुमारी, डोली गुप्ता, राम कुमार दास, अमित गुप्ता, सुजीत कुमार साहू समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
