समस्तीपुर:किशनपुर और रामभद्रपुर स्टेशन पर चेन पुलिंग को लेकर छात्रों को दी गयी हिदायत
समस्तीपुर : किशनपुर और रामभद्रपुर स्टेशन पर सादे लिबास में बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चेन पुलिंग करते हुए छात्रों को दबोचा. अभियान का नेतृत्व इंस्पैक्टर अविनाश क्रोशिया और उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने किया. इस दौरान इंस्पेक्टर ने छात्रों को भविष्य में इस तरह की कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी.
आरपीएफ की गुप्त टीम द्वारा रेड हैंड लड़के को एसीपी करते हुए पकड़ लिया गया. अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग करने वाले लड़कों के बीच स्पष्ट संदेश गया कि यदि इस तरह की हरकत करेंगे तो नौकरी पर भी भविष्य में असर पड़ सकता है. समस्तीपुर यार्ड में मटरगश्ती करते 4 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तारी की. 13226 पटना इंटरसिटी में सादे लिबास में निगरानी के क्रम में रेड हैंड एक व्यक्ति को चेन पुलिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया. जबकि रामभद्रपुर स्टेशन में दो बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया. यह प्लेटफार्म पर बाइक चला रहे थे.
जबकि 2 अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया. स्टेशन पर हंगामा करते 1 ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया. मुक्तापुर स्टेशन पर कुछ छात्रों को चिन्हित किया. ज्ञातव्य किशनपुर और रामभद्रपुर में चैन पुलिंग कर रहे थे. साथ ही एक ई रिक्शा को भी जब्त किया गया. गिरफ्तारी की गई. दो अवैध वेंडर को खानपान बेचने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया. इस तरह कुल 10 गिरफ्तारी हुई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
