समस्तीपुर:आटा चक्की मालिक से पुलिस ने मांगी रिश्वत:थाने में बंद किया,7000 लेकर छोड़ा
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कुसैया पंचायत में एक आटा चक्की पर तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई। पीड़ित बिट्टू कुमार ने बताया कि यह घटना उनके पड़ोसी ने की थी।
न्याय की मांग लेकर जब बिट्टू कुमार थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उल्टे उन्हें ही हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सीधे थाने न ले जाकर कार में घुमाती रही। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।
पुलिस ने बिट्टू को एक अन्य थाने ले जाकर शराब पीने की जांच कराई। जांच में कुछ नहीं मिला, फिर भी उन्हें वारिसनगर थाने में बंद कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने 7000 रुपए की रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ा।
इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित को न्याय देने की बजाय पुलिस द्वारा प्रताड़ित करना गलत है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
