समस्तीपुर:पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत:दादा के
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में रविवार को चिमनी के गड्ढे में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक गांव के नीरज पासवान का बेटा अंकित कुमार (11) है। घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मृतक के का दादा होरिल पासवान ने कहा कि पोता अंकित मेरे साथ दोपहर पशु का चारा लाने के लिए अपने खेत में गया हुआ था। वह खेत में चारा काट रहे थे। बारिश भी हो रही थी। पास में ही ईंट बनाने के लिए गड्ढा खोद कर रखा था। जिसमें बारिश का पानी भर गया। उसी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। आसपास के लोग बच्चे को पानी से निकाल डॉक्टर के पास ले गए, पर जान नहीं बची।
यूडी केस दर्ज किया जा रहा
वारिसनगर के अपर थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
