Samastipur

समस्तीपुर:कृषि उद्यमी बन जीविका दीदियां गढ़ रही तकदीर,कृषि उद्यमिता को लेकर प्रशिक्षण

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है. उन्हें हर तरह के उद्यम से जोड़ा जा रहा है. कृषि उद्यमी बनकर जीविका दीदियां अपनी तकदीर गढ़ रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह बातें गुरुवार को शिवना में जीविका दीदियों के लिए कृषि उद्यमिता को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जेआरपी जयशंकर प्रसाद ने कही. प्रशिक्षण का आयोजन लीड बैंक यूनियन बैंक की ओर आरसेटी की ओर से किया गया. सीएम नीलू कुमारी ने कहा कि जीविका दीदियों को समूह में बचत और जीविकोपार्जन की छोटी छोटी गतिविधियों से जोड़ने के बाद सरकार की ओर से उद्यमी बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

 

 

प्रशिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी राजू ने कहा कि जीविका दीदियों को कृषि उद्यमिता के तहत व्यवसाय को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से चलाने का हुनर सिखाया जाता है. ताकि जीविका दीदियां आत्मनिर्भरता की ओर उन्मुख हो सके. 14 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 जीविका दीदियां भाग ले रही है. इस मौके पर कंचन देवी, चंद्रकला देवी, शोभा देवी, आरती देवी, विभा देवी, सरिता देवी, काजल देवी, रेणु देवी, सोनिया देवी, रीता देवी, जमुनी देवी, फूलवंती देवी मौजूद थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!