समस्तीपुर:गेंद निकालने के दौरान पोखर में डूबा 7 वर्षीय मासूम की हुई मौत, मातम
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलने गए एक सात साल के बच्चे की डूबने से हुई मौत । मृतक बच्चे की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक वार्ड 12 निवासी गुलाम अफजल के 7 वर्षीय पुत्र अबू बसर के रूप में हुई बताया जाता है कि स्कूल से लौट के बाद वह खेलने के लिए गया था।
लेकिन कोई नहीं होने की वजह से वह अकेले खेल रहा था इस दौरान गेंद पोखर में चली गई जिसे निकालने के दौरान उसकी डूब कर मौत हो गई सभी लोगों ने जब शाम हुआ तो ढूंढना शुरू किया लेकिन नहीं मिला तो किसी ने बताया कि पास के पोखर के पास उसका शव मिला है ।
वह पहली कक्षा का छात्र था पिता गांव में ही मजदूरी करके दो बच्चों का लालन-पालन कर रहा था वही सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
