Patna

चांदनी चौक से बखरी तक सड़क चौड़ीकरण शुरू, 89.77 करोड़ से होगा काम

मुजफ्फरपुर।89.77 करोड़ रुपए की लागत से चांदनी चौक बसे बैरिया बस स्टैंड होते हुए बखरी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। डेढ़ साल में सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा करना है। चांदनी चौक-बखड़ी रोड चौड़ीकरण के दौरान जीरोमाइल-बैरिया-बाजार समिति के पास जलजमाव से निजात के लिए ड्रेनेज का भी निर्माण होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस रोड में अब तक नाला नहीं है। नाला नहीं रहने की वजह से बैरिया गोलंबर से स्टैंड के बीच भारी जलजमाव की समस्या रहती है। इसी तरह की स्थिति जीरोमाइल से आगे बढ़ने पर बाजार समिति के पास है। बाजार समिति के पास घुटने पर जलजमाव लोगों को झेलना पड़ रहा है।

 

सड़क चौड़ीकरण के साथ बैरिया व जीरोमाइल से बाजार समिति बर तक नाला का भी प्रावधान दिया गया है। इधर, कांटी-रघई घाट सड़क डबल लेन का भी काम शुरू कर दिया गया है।चांदनी चौक से बखरी तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर एसएसपी सुशील कुमार गुरुवार को जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। बीते बुधवार को ही मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। चांदनी चौक से लेकर बखरी तक फोरलेन सड़क बननी है।

 

लेकिन, जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण बड़ी बाधा है। गोलंबर के चारों तरफ आधी से ज्यादा सड़क पर अॉटो की अवैध पार्किंग व फुटपाथी दुकानें सजी रहतीं हैं। नगर निगम की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जीरोमाइल चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऑटो चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस तरह की अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!