Patna

रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस अब लहेरियासराय में रुकेगी: यात्रियों और कारोबारियों को होगा फायदा

समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के लहेरियासराय स्टेशन पर (13043)रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 2 मिनट के लिए रुकेगी। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अप और डाउन में गाड़ी 2 मिनट के लिए रुकेगी।अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने बताया कि समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में कृतसंकल्प है। भविष्य में भी रेलवे की सकारात्मक पहल जारी रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों को हावड़ा, रक्सौल एवं मध्यवर्ती बड़े शहरों तक सुविधा प्राप्त होगी।छात्र-छात्राओं को कोलकाता व अन्य शैक्षणिक केंद्रों तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी।

 

कारोबार करने वाले यात्रियों को सीधे हावड़ा तक सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।पर्यटन और तीर्थयात्रा के दृष्टिकोण से भी यह ठहराव क्षेत्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगायात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। जिससे लोगों में हर्ष और संतोष का वातावरण है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!