पटना में इंजीनियर के घर रेड,करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली:17.50 लाख कैश, 25 लाख की ज्वेलरी बरामद
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार के ठिकानों पर रेड की। 17 घंटे तक छापेमारी में इंजीनियर के पटना वाले फ्लैट से 17 लाख 60 हजार कैश और करीब 25 लाख की ज्वेलरी मिली है।
टीम ने शुक्रवार शाम इंजीनियर के पटना, मोकामा और गयाजी स्थित आवास और कार्यालय पर रेड की थी।
नागेंद्र कुमार गयाजी के चंदौली थाना क्षेत्र के कुजाप गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल वे बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में ग्रामीण कार्य अवर प्रमंडल में तैनात हैं।मिली जानकारी के अनुसार भूपतिपुर में इंजीनियर ने 2 प्लॉट खरीदे हैं। एक प्लॉट पर 4 मंजिला घर बनवा रहे थे।
जांच के दौरान कई शहरों में प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं।
28 तारीख को नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि उनके पास 73 लाख 32 हजार रुपए की अतिरिक्त संपत्ति है। यह उनकी आय से 125 प्रतिशत अधिक है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
