Patna

वोटर अधिकार यात्रा:राहुल गांधी बोले- एमपी-एमएलए की चोरी करने वाले अब वोटों की चोरी करने लगे

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा का दूसरा चरण गुरुवार को शेखपुरा से शुरू हुआ। हालांकि यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। राहुल यात्रा के अगले पड़ाव लखीसराय में जुड़े। गुरुवार की शाम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुंगेर के हेमजापुर पहुंचे। वहां सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कल तक एमएलए व एमपी की चोरी कर सरकार बनाने वालों ने अब पूरे तंत्र को अपने हाथों में ले लिया है। वे अब वोटों की चोरी करने लगे हैं। वोटर अधिकार यात्रा आम लोगों के हक की यात्रा है। हमें पता है कि गुजराती बिहारियों से उनका हक नहीं छीन सकता। उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राहुल ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ चल रही है। दोनों मिलकर वोट चुरा रहे हैं। संविधान ने वोट का अधिकार दिया है, जिसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त छीन रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई बिहारियों के अधिकार को छीन ले, यह हम होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों मिलकर जनता की आंखों में धूल झोक रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार चुनाव आयोग भाजपा के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहा है। इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, सांसद पप्पू यादव, कन्हैया कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे।

 

 

“वोटर अधिकार यात्रा” के पहले चरण में नवादा में राहुल और तेजस्वी की थार गाड़ी ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। घटना में वह जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी पहचान एसडीपीओ-1 हुलास कुमार के बॉडीगार्ड महेश कुमार के रूप में हुई थी। टक्कर से महेश कुमार का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। इसी मामले में नगर थाने में राहुल-तेजस्वी की गाड़ी चलाने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर जांच हो रही है।

 

बिहार की धरती से शुरू हुआ आंदोलन

 

वोट चोरी की इस लड़ाई की शुरुआत बिहार की पावन धरती से हुई है। इतिहास गवाह है कि बिहार की धरती से जब-जब आंदोलन शुरु हुआ है, उसका व्यापक असर हुआ है। भाजपा पूरी तरह से चुनाव आयोग के प्रवक्ता के रुप में काम कर रही है।

 

शेखपुरा में गाड़ी की चपेट में आया सुरक्षाकर्मी, घायल

 

दूसरी तरफ, गुरुवार को शेखपुरा में यात्रा के दौरान एक नेता का बॉडीगार्ड वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा नगर क्षेत्र के खांड पर मोहल्ले में हुआ। बॉडीगार्ड का पैर पर वाहन के पहिया चढ़ गया, जिससे बॉडीगार्ड का एक पैर टूट गया है। घटना उस वक़्त घटी,जब रोड शो के दौरान तेजस्वी को देखने के लिए भीड़ की आपाधापी मची थी। बॉडीगार्ड की पहचान झाारखंड के देवघर निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र शंभु सिंह के रूप में हुई। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!