Patna

30 जिलों में राहुल और तेजस्वी करेंगे शंखनाद,वोट अधिकार यात्रा चलाएगी

पटना बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन केंद्र के खिलाफ 17 अगस्त से अभियान छेड़ने जा रहा है. इस अभियान को वोट अधिकार यात्रा का नाम दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अभियान के केंद्र में गहन मतदाता पुनरीक्षण सूची (एसआइआर) का विरोध रहेगा. इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा के दौरान शंखनाद करेंगे. यह दोनों नेता 30 जिलों में एक साथ रहेंगे.महागठबंधन के जानकारों के अनुसार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कम से कम छह दिन बिहार में रात्रि विश्राम करेंगे. इस इस दौरान महागठबंधन के अन्य राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रह सकते हैं.

 

 

इस यात्रा में महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर भी अहम चर्चा होने के संकेत मिले हैं. औरंगाबाद में कुटंबा, गया,बरबीघा, मुंगेर,नवगछिया और नरपतगंज में मुख्य रूप से रात्रि विश्राम कर सकते हैं. महागठबंधन सूत्रों के अनुसार इस यात्रा का अभी रूट तैयार हो रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्रा तीन चरणों में होगी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!