Patna

सोनपुर मंडल में क्विज कंपटीशन 2025 का शुभारंभ; ज्ञान, गति और गर्व का संगम

पटना।सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक, हाजीपुर मुख्यालय श्री प्रभात कुमार के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर क्विज कंपटीशन 2025 का शुभारंभ किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह प्रतियोगिता सोनपुर मंडल के परिचालन विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में ज्ञान, अनुशासन, एकता और कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों ने अपने तेज-तर्रार उत्तरों और सूझबूझ से इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बनाया।

 

 

क्विज कंपटीशन न केवल जानकारी का आदान-प्रदान है, बल्कि यह रेल परिवार की प्रतिबद्धता, सीखने की निरंतरता और बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास का प्रतीक भी है।

 

 

हर प्रश्न और उत्तर के साथ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जो भविष्य की उत्कृष्ट रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!